Mainpuri News: बिजली की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत
मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में सोमवार सुबह एक हादसे में किसान की जान चली गई। खेत में जानवरों के लिए चारा काटने गए 35 वर्षीय किसान की बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। ग्राम त्रिलोकपुर निवासी 35 वर्षीय रोहित यादव पुत्र रवींद्र सिंह यादव सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेतों पर चारा लेने गया था। चारा काटते समय अचानक उसका हाथ खेत में पड़े बिजली के नंगे तार से छू गया। तार में प्रवाहित तेज करंट की चपेट में आकर रोहित मौके पर ही झुलसकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। राह से गुजर रहे गांव के एक युवक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.