मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की कि इंस्टाग्राम आईडी के जरिए एक युवक उस पर बात करने का दबाव बनाता है और बात न करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि दिव्या सिंह 93 नाम की एक आईडी के जरिए एक युवक उस पर बात करने का दबाव बनाता है। जब वह बात नहीं करती तो वह उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना के ब...