Mainpuri News: बाजार करने गई युवती हुई गायब
मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- Mainpuri News: भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से बाजार गई 18 वर्षीय युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, जिसके बाद गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली भोगांव में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि उनकी पुत्री विगत दिवस भोगांव बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि गांव का ऋषभ राजपूत उसे भगा ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.