Mainpuri News: बाइक से जा रहे भांजे की हादसे में मौत, मामा घायल
मैनपुरी, नवम्बर 4 -- Mainpuri News: नोएडा से हरदोई जा रहे मामा-भांजे की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में भांजे की मौत हो गई वही मामा घायल है। क्षेत्र के ग्राम तिसौली के समीप सड़क की मरम्मत करने के लिए उसे खुरच कर डाल दिया गया है। मंगलवार को बाइक सवार मामा-भांजा नोएडा से हरदोई जा रहे थे। तभी उनकी बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार विनय पुत्र श्रीकृष्ण निवासी गदनपुर बिहार कन्नौज की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार अजीत पुत्र सीताराम निवासी पूरनमऊ हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.