मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: नगर में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन बस स्टैंड के मुख्य गेट और हाईवे के किनारे वाहन खड़े किए जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। सर्विस रोड पर भी इनका कब्जा रहने से आवागमन करने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी गुड्डू शर्मा, अमित सिंह, मनोज कुमार और आनंद कुमार ने बताया कि नगर में किशनी, बेवर, कुसमरा और इटावा मार्ग पर रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक टेंपो और ई-रिक्शा संचालित होते हैं। इनकी बढ़ती संख्या के कारण भोर से लेकर देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट पर जाम के हालात रहते हैं। कई बार तो रोडवेज बसें भी स्टैंड के अंदर नहीं जा पाती हैं। ...