Mainpuri News: बस की चपेट में आकर क्लीनर की मौत, मचा कोहराम
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: रविवार की सुबह बस की चपेट में आकर बस के क्लीनर की मौत हो गई। घटना एनएच 34 पर ग्राम करपिया के पास हुई। बस से सवारियां उतरते समय क्लीनर सवारियों का सामान डिग्गी से निकाल रहा था। तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी मुकेश रावत पुत्र रमेश चंद्र ने थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र निशु बस संख्या (यूपी 75 बीटी 8333) पर क्लीनर का काम करता था। रविवार तड़के सुबह बस भोगांव से बेवर की ओर आ रही थी। थाना क्षेत्र के एनएच 34 ग्राम करपिया स्थित गोगा मंदिर के सामने चालक बस को रोककर सवारी उतारने लगा। इसी दौरान क्लीनर निशु सवारी का सामान डिग्गी से निकाल रहा था। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.