Mainpuri News: बरहिया गांव की गलियां जलमग्न, आवागमन बाधित
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: बरनाहल, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम बरहिया की गलियां जलमग्न हो गई हैं। हालात ऐसे हैं गांव में सुरक्षित पहुंचना मुश्किल हो गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों व बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गुलशन यादव ने बताया कि घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी गलियों में भर गया है। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन भी गांव के अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे आवश्यक सामान ले जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं ग्रामीण श्यामवीर ने प्रशासन से मांग की कि जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए और नाला निर्माण कराया जाए। जिससे जलभराव से मुक्ति मिल सके। ग्रामीण इंद्रवीर सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.