Mainpuri News: बरसात में कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बचे परिजन
मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद परिजन किसी तरह बाहर निकल आए, जिससे सभी लोगों की जान बच गई। क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। घर की महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त थीं। तभी शनिवार दोपहर 12:30 बजे कच्चा मकान गिर गया। घर में काम कर रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया और देखते ही देखते पूरा मकान जमीन पर आ गिरा। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे लोग परिवार के लोग शोर सुनकर बाहर भागे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चारपाई, बिस्तर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.