Mainpuri News: बरनाहल क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे स्कूल, होगी कार्रवाई
मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: बरनाहल क्षेत्र में मान्यता विहीन विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। एडीआईओएस के नेतृत्व में टीम ने मान्यता विहीन चल रहे विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आ गई। आठ विद्यालयों के निरीक्षण में पांच विद्यालयों में घोर अनियमितताएं पायी गईं। एक विद्यालय तो नर्सरी से कक्षा 12 तक बिना मान्यता संचालित मिला। जबकि चार विद्यालयों में बिना मान्यता अतिरिक्त कक्षाएं संचालित हो रही थी। पांचों ही विद्यालयों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की संतुति कर डीआईओएस को रिपोर्ट सौंपी गई है। निरीक्षण से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल ने राजकीय इंटर कॉलेज सहन के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार और सहायक दीपू शर्मा के साथ स्वामी रामानंद संस्कृत साइंस इंटर कॉलेज अब्दुल नवीपुर बरनाहल का औचक निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.