Mainpuri News: बच्चों ने बनाए लजीज व्यंजन, अलीशा ने मारी बाजी
मैनपुरी, अक्टूबर 29 -- Mainpuri News: नगर के बीलों रोड स्थित सनातन एकेडमी विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच आकर्षक पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पाक कला के प्रति अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि बच्चों ने अग्नि चूल्हे का प्रयोग किए बिना कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एसोसिएट डायरेक्टर कुशाग्र जी दास के संरक्षण, शिक्षिका संतोषी, चंचल यादव एवं इकरा हाशमी के मार्गदर्शन में हुआ। बच्चों की पाककला संबंधी प्रतिभा और गुणों को परखने के लिए सेंट मेरीज स्कूल की प्रधानाचार्य मनोरमा, इंचार्ज संतोषी और शिक्षिका चंचल यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने व्यंजनों की पाक संबंधी प्रक्रिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.