Mainpuri News: बच्चों ने दिया पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण का संदेश
मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: कस्बा के जेएस लिटिल चैप्स द वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने अपने अभिभावकों के सहयोग से कागज व पुराने समाचार पत्रों से आकर्षक व उपयोगी पेपर बैग तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पॉलीथिन की जगह कागज व कपड़े के थैलों का उपयोग करेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर शेखर आनंद व प्रिंसिपल स्नेहा आनंद ने बच्चों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.