Mainpuri News: बंदरों का बढ़ रहा आतंक, नहीं हो रहा कोई समाधान
मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस समय गली-मोहल्लों में 30 से 40 बंदरों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। बंदरों के खौफ से लोग, विशेषकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग, छतों पर जाने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर घरों की छतों पर पहुंचकर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को फाड़ देते हैं और घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। सुबह और शाम के समय इनका आतंक और अधिक बढ़ जाता है। लंबे समय से बनी इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। परेशान होकर सुमित मिश्रा, अज्जू धाकरे, घनश्याम शाक्य, अश्वनी, उपेंद्र, मोनू, मोहित, मोहम्मद आदिल, आनंद गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, दीपेंद्र कुमार आदि ने डीएम से बंदरों को पकड़वाने की पुरजोर मांग की है। लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.