Mainpuri News: फॉर्मर रजिस्ट्री के नाम पर करा लिया बैनामा
मैनपुरी, अगस्त 18 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव डिल्हा बदसुई के भाग अनूपपुर निवासी अजय कुमार पुत्र बैजनाथ ने मंगलवार को डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि आगरा के हाथरस रोड स्थित दाल मिल में वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव के ही भानु प्रताप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने उसे यह कहकर अपने साथ करहल ले गया कि उसकी जमीन की फॉर्मर रजिस्ट्री होनी है जिससे खाद आदि मिल सकेगी। इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी स्थिति का फायदा उठाया गया और धोखाधड़ी करते हुए 14 जुलाई को उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया। भानुप्रताप ने बैनामा अपनी पत्नी नीरज देवी के नाम कराया। पीड़ित ने की गई इस धोखाधड़ी की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.