Mainpuri News: फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़, निभाते हैं अहम भूमिका
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: घिरोर, क्षेत्र के ग्राम भारौल स्थित महादेवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन डा. सुनील कुमार ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका और फार्मेसी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. पवन प्रकाश ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। दवाओं के सही उपयोग, उनके वितरण व मरीजों को उचित परामर्श देने में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी व सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.