Mainpuri News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला प्रधान गिरफ्तार
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में दंपति के बीच विवाद का कारण बने ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ महिला के पति ने कुर्रा थाने में जान से मारने की धमकी देने, फायरिंग करने और गाली-गलौज कर दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस उसे थाने ले आयी और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी रवि कुमार पुत्र कनौजी लाल ने ग्राम प्रधान राहुल पुत्र रामबाबू के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही है लेकिन ग्राम प्रधान राहुल उसके वैवाहिक जीवन में समस्या बन रहा है और पत्नी को भड़का रहा है। आरोपी ने विरोध करने पर उसके घर आकर फायरिंग की और जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.