Mainpuri News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मचा कोहराम
मैनपुरी, जुलाई 16 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पुनी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर महिला का विवाद हुआ था। इससे महिला नाराज चल रही थी। घटना गुरुवार सुबह चार बजे की है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पुनी निवासी ओमवीर सिंह की 31 वर्षीय पत्नी राजकुमारी शाक्य का शव सुबह चार बजे फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसका शव फांसी पर लटका देखकर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जानकारी दी कि घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.