मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर बरा में 25 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। फंदे पर लटके शव को देखते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण किया और परिजनों से जानकारी हासिल की। मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से कहा गया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के पीछे की कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है। घटना रविवार दोपहर बाद की है। थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर बरा निवासी 25 वर्षीय नेहा पुत्री भीमविक्रम का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो शोर मचा दिया। जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एलाऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। फांसी के फंदे से युवती को उतारा ...