मैनपुरी, नवम्बर 1 -- Mainpuri News: घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरई में शनिवार सुबह छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। ग्राम ढकरई निवासी नरेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री शीलू का शव शनिवार सुबह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने फांसी लगाई या फिर घटना की कोई और वजह है। इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ...