Mainpuri News: फर्जीवाड़ा कर माफिया ने 3.82 एकड़ सरकारी जमीन हड़पी
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरवा में जमीन के एक और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस बार राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर 3.82 एकड़ जमीन को अपने नाम दर्ज करा लिया गया। इतना ही नहीं अभिलेखों में छेड़छाड़ की गई। रजिस्टर के पन्ने फाड़कर नए पन्ने लगा दिए गए। डीएम के निर्देश पर हुई जांच के बाद तहसीलदार भोगांव ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अहिरवा में पहले भी एक हजार बीघा से अधिक जमीन का घोटाला हो चुका है। तहसीलदार भोगांव घासीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पाल के राजस्व अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टियां दर्ज की गई है। इसकी शिकायत डीएम से की गई तो डीएम के निर्देश पर जांच की गई। जांच में पता चला कि गाटा संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.