मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: प्रॉपर्टी डीलर चंदन चौहान पर प्रॉपर्टी के विवाद में फायरिंग की गई थी। इस मामले में बरनाहल के एक प्रॉपर्टी डीलर सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन वे अपने घरों से भाग निकले हैं। घायल प्रॉपर्टी डीलर की हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर बतायी गई है। कस्बा घिरोर निवासी चंद्रप्रताप सिंह उर्फ चंदन चौहान पुत्र तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। बृजेश यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला बरी थाना बरनाहल, अमन गुप्ता पुत्र रविंद्र कुमार निवासी नगला किसी घिरोर से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। एक माह पहले वह मैनपुरी से घर आ रहा था, तभी लवी होटल के निकट वह सामान लेने के लिए रुका। इसी बीच बृजे...