Mainpuri News: प्रसूता की मौत हुई तो श्याम अस्पताल सील किया गया
मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: सरकार और विभाग की सख्ती के बाद भी झोलाछाप और बिना पंजीकरण के उपचार करा रहे अस्पतालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा। एक दिन पूर्व झोलाछाप के गलत उपचार से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं घिरोर में गलत उपचार से प्रसूता की जान चली गई। गुरुवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह ने मौके पर जांच की तो घिरोर का श्री सांई अस्पताल बेसमेंट में चलता मिला। डिप्टी सीएमओ पहुंचे तो अस्पताल संचालक भाग निकला। अस्पताल को सील कर दिया गया है। मैनपुरी जनपद में स्वास्थ्य विभाग लगातार झोलाछाप और नियम विरुद्ध चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई तो कर रहा है मगर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही से इन पर पर्याप्त शिकंजा नहीं कस पा रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रसूता की मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.