मैनपुरी, नवम्बर 19 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नया रसूलपुर में ग्राम प्रधान के चुनाव में साथ न देने पर पहले युवक को पीटा, फिर उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ग्राम नगला नया निवासी विपिन पुत्र अमीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा सत्यप्रकाश पुत्र रंगीलाल निवासी रसूलपुर ने उससे प्रधानी के चुनाव में साथ देने के लिए कहा। जब उसने इनकार किया तो सत्यप्रकाश ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने वह बरनाहल थाने गया तो आरोपी उसके घर आ गया और उसके पिता को भी पीटा। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो वह विपिन को जान से मार देगा। पीड़ित का कहना है कि रामब्रेश पुत्र जयवीर स...