मैनपुरी, सितम्बर 10 -- Mainpuri News: शहर के यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सम्मानित छात्रों को बधाई दी गई। विद्यालय में मटकी डेकोरेशन, बांसुरी डेकोरेशन एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं कलात्मक राखियों, सुसज्जित मटकियों और सुंदर बांसुरियों का निर्माण कर अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए किया गया। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प...