मैनपुरी, अगस्त 9 -- Mainpuri News: गृह क्लेश और पति के उत्पीड़न से तंग आकर चार बच्चों की मां ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे सिंहपुर नहर में छलांग लगा दी। लगभग 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और नहर के उफान पर होने के कारण तलाश अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सगोनी से जुड़ी है। किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज कछपुरा निवासी जागेश्वर दयाल ने अपनी बेटी प्रेमलता की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व सगोनी निवासी अमित से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमित शराब का आदी हो गया था। वह अक्सर नशे में प्रेमलता के साथ मारपीट करता था और उसके इलाज तक के लिए पैसे नहीं देता था। शुक्रवार रात भी शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट ह...