Mainpuri News: पॉस मशीन बंद होने पर की मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े
मैनपुरी, जुलाई 24 -- Mainpuri News: किशनी। क्षेत्र के गांव कन्हूपुर छोटा में साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान कुछ दबंगों ने हंगामा करते हुए मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कन्हूपुर छोटा निवासी बृजबिहारी शाक्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी बसंती देवी साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष हैं और सचिव रामपाल सिंह यादव निवासी परसोना, औरैया हैं। 23 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे समिति पर किसानों को खाद वितरण के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण 'पॉस' मशीन का संचालन बंद हो गया। आरोप है कि मशीन बंद होने पर ग्राम मिदिया निवासी समोद यादव, ललित कुमार यादव और ग्राम बरुआनद्दी निवासी जीतू यादव उत्तेजित हो गए और तुरंत खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.