मैनपुरी, जुलाई 3 -- Mainpuri News: मैनपुरी। शहर में पॉलीथिन के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका लगातार अभियान चलाकर दुकानदारों को पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने की हिदायत दे रही है, लेकिन शहर के दुकानदार पॉलीथिन की बिक्री पर बिल्कुल रोक लगाने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर नगरपालिका टीम ने पूरे शहर में अभियान चलाया और कार्रवाई करते हुए पॉलीथिन के दुष्प्रभाव भी बताए। ईओ बुद्धि प्रकाश के नेतृत्व में नगरपालिका के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी आग बरसाती धूप में सड़कों पर निकले। जिससे पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकाने बंद कर भाग निकले। अभियान बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, कुम्हार मंडी, लेनगंज, सदर बाजार, आगरा रोड पर सख्ती से चलाया गया। ईओ ने आगरा रोड पर प्लास्टिक का...