मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: जनपद के पैरा वेटनरी वर्कर संघ ने विभिन्न कार्यों का भुगतान न मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को ज्ञापन सौंपा है। पैरावेट कर्मियों ने विकास भवन स्थित कार्यालय में सीवीओ का घेराव किया। संघ ने लंबे समय से लंबित भुगतान, नियमित मानदेय और अन्य मांगों पर तत्काल सुनवाई कर समाधान की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पैरावेट और पशु मित्र एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान सहित सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। पैरावेट और पशु मित्रों को एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशु गणना जैसे विभिन्न कार्य पैरा वेटनरी वर्कर पैरावेट करते हैं। यह भी पढ़ें- नियमित मानदेय नहीं मिला तो लखनऊ कूच करेंगे पशु मित्र पैरावेट द्वारा कार्यों को तो किया गया लेकिन उनका भुगतान अ...