मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: जनपद में पैट परीक्षा आज रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसके अलावा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को भी पैट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी 17 केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जनपद में पैट परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 43056 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Gonda News: जिले के 16 केंद्रों पर पीईटी आज, 14,256 अभ्यर्थी बैठेंगे डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा के दौरान पूरे समय कें...