मैनपुरी, सितम्बर 22 -- Mainpuri News: चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एनएच-34 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय सुंदरम कश्यप पुत्र गुरुदयाल कश्यप, निवासी छबीलेपुर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सुंदरम अपने गांव से बाइक द्वारा नवीगंज की ओर आ रहा था। खजुईया मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे स्वजन घायल युवक को नवीगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...