Mainpuri News: पेड़ के पास मिला युवक का शव, मचा कोहराम
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: भोगांव थाना क्षेत्र के रकरी पुलिया वरमदेव पेड़ के समीप पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी 38 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र रामप्रकाश लोधी सोमवार को घर से शाम सात बजे बाजार की कहकर बाइक से निकला था। रकरी पुलिया के समीप वह बाइक पर औंधे मुंह पड़े थे। युवक का एक हाथ टूटा हुआ था और गले पर काले निशान थे। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.