Mainpuri News: पेट्रोल टैंकर का ढक्कन बंद करते समय लगी आग, तीन झुलसे
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर हाईस्पीड पेट्रोल का टैंकर खाली करते समय अचानक आग लग गई। बताया गया टैंकर का ढक्कन बंद करते समय स्पार्किंग हुई जिससे आग लग गई। आग से टैंकर चालक सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना स्थित श्री गंगा फिलिंग स्टेशन की है। मंगलवार की रात 9:30 बजे हाईस्पीड पेट्रोल का टैंकर खाली किया जा रहा था। टैंकर लगभग पूरा खाली हो गया था। तभी टैंकर का ढक्कन बंद करते समय स्पार्किंग से आग लग गई। आग लगते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना में टैंकर चालक 45 वर्षीय भजनलाल पुत्र चंद्रभान निवासी रायपुर जाट थाना कराह जिला मथुरा झुलस गया। इसके अलावा 45 वर्षीय विकास पुत्र रामदास निवासी किशोरपुरा थाना एलाऊ, 40 वर्षीय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.