मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: सदर तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएसओ से मुलाकात की। बीते एक सप्ताह में राशन डीलरों पर हुई कार्रवाई का लेकर डीलरों में नाराजगी दिखी। राशन डीलरों ने तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। डीएसओ से समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है। सोमवार को राशन डीलर सिराज हुसैन, अभय सिंह, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, प्रदीप चौहान, आशा गुप्ता, सरोजनी देवी ने जिला पूर्ति अधिकारी रमन कुमार मिश्रा से मुलाकात की। राशन डीलरों ने हाल ही में कुरावली से स्थानंतरित होकर मैनपुरी सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक बने संतोष कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाए। राशन डीलरों ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिससे राशन वितरण में बाधा आ रही है। आरोप लगाया कि राशन वितरण में 50 रुपये प्रति कुंतल की मांग की...