मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: राजकीय जिला पुस्तकालय की बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने डीएम को ई-मेल द्वारा पत्र भेजा है। सांसद ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए पुस्तकालय में नियमित साफ-सफाई, समय से संचालन, शुल्क में वृद्धि न करने और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक पत्र-पत्रिकाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है। सांसद डिंपल यादव ने पत्र में उल्लेख किया कि पुस्तकालय में अध्ययनरत प्रतियोगी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। कहा कि पुस्तकालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। सुबह के समय पुस्तकालय निर्धारित समय पर नहीं खोला जाता, जिससे दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों का कीमती समय बर्बाद होता है और ...