मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: कुरावली। थाना क्षेत्र के लोअर गंगा नहर ब्रांच के किनारे स्थित सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार शाम 5 बजे गेलानाथ पुल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार यूपी 80 बीएफ 0320 अनियंत्रित होकर घिरोर पुल के निकट लगे पुलिस बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरिकेड उछलकर नहर में जा गिरा, जबकि कार असंतुलित होकर खारजा नहर के पुल पर आधी लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों किसी तरह वाहन से बाहर निकले और मौके से चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों शराब के नशे में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुल पर लटकी कार को सुरक्षित हटाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। समाचार लिखे जाने तक कार में सवार दोनों व्यक्तियों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की ...