Mainpuri News: पुलिस ने बच्ची को परिजनों से मिलाया, जताया आभार
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: बरनाहल। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने एक 3 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची घर से निकलकर खेलते हुए डालूपुर रोड स्थित पानी की टंकी के समीप पहुंच गई थी। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।कस्बा के महर्षि बाल्मीकि नगर निवासी बंटू वर्मा की 3 वर्षीय पुत्री वैष्णवी खेलते हुए डालूपुर रोड पर पहुंच गई। जहां नगर पंचायत के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। बच्ची को रोते देखा तो कर्मचारियों ने बच्ची को मिशन शक्ति केंद्र को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को बच्ची के परिजनों को तलाशने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया ग्रुप में बच्ची का फोटो अपलोड किया गया। 1 घंटे के अंदर बच्ची के सही माता-पिता का पता लगा लिया गया। बच्ची के माता-पिता थाना पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.