Mainpuri News: पुरानी रंजिश में पडुआ रोड चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: नगर के पडुआ रोड चौराहे के निकट पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर जान से मारने की नियत से शनिवार की सुबह फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम गैती निवासी सौरभ पुत्र राधाकृष्ण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने ग्रामीण दीपक के साथ बाजार आया था। पडुआ रोड चौराहे पर पहुंचते ही पूर्व से मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज़ सुनते ही आसपास के दुकानदार दुकानें छोड़कर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.