मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: एलाऊ थाना क्षेत्र के सुगांव नहर पुल से घरेलू कलह के चलते एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला का पति पीछे चल रहा था। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुर्रा निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी राजवीर सोमवार सुबह सुगांव नहरपुल से नहर में कूद गई। सूचना पाकर पहुंची एलाऊ पुलिस ने महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। मगर टीम के आने से पहले ही गोताखोरों ने को पानी से निकाल लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार सुशीला देवी का एक दिन पहले किसी बात को लेकर अपनी पुत्रवध...