मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: जनपद में संचालित हो रहे पिंक बूथ पर छोटे-छोटे विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। चार दिन पूर्व आई शिकायत को काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों में सुलह कराकर विवाद समाप्त करा दिया गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी लवली पत्नी ह्रदेश ने बीते 14 जुलाई को चौकी पिंक बूथ पर पति ह्रदेश, ससुर वीरेश व अन्य ससुरालीजन निवासीगण किनोडी, अलीगंज एटा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। महिला ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए 17 जुलाई को पिंक बूथ पर बुलाया। उन्होंने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें समझाया। पुलिसकर्मियों के समझाने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार की लिखित समझौता पत्र दिया। आवेदिका लवली को उसक...