Mainpuri News: पालिका की आईसी टीम ने कूड़ा कलेक्शन की ली जानकारी
मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: शासन के निर्देश पर नगरपालिका की आईसी टीम ने शहर की मलिन बस्तियों में पहुंचकर कूड़ा कलेक्शन के कार्य का घर-घर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने घरों से कूड़ा देने वालों को नियम से सूखा, गीला व हानिकारक कूड़े को अलग-अलग डिब्बों में देने की अपील की। टीम की सदस्य कनक, रीना, बीना, रानी, विवेक ने लोगों को बताया कि कूड़ा घर के बाहर डालने से तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं। उनसे बचने के लिए कूड़े को नगरपालिका के कूड़ा वाहन को ही देना चाहिए। शनिवार को टीम ने चेयरमैन संगीता गुप्ता, ईओ बुद्धि प्रकाश के निर्देश पर राजा का बाग, मोहल्ला गाड़ीवान, मोहल्ला छपट्टी, चौथियाना, हिंदपुरम कालोनी, नगला गोवर्धन में कूड़ा कलेक्शन की घर-घर जाकर जानकारी दी। वहीं सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार, अरुण भारती ने टीम के सदस्यों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.