Mainpuri News: पार्श्वनाथ जिनालय का नवनिर्माण शुरू, शिलान्यास समारोह संपन्न
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: नगर के करहल रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर के नवनिर्माण का भव्य शिलान्यास समारोह शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास समारोह से पूर्व विधानाचार्य पं. कमल कुमार जैन के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई। जिसका सौभाग्य रमेश चंद्र जैन, आदेश जैन, गौरव उपवन, संजय गोल्डी, अनूप जैन, अनुज जैन, विमल जैन को मिला। इसके बाद शांतिनाथ विधान संपन्न हुआ और संत निवास में अस्थाई वेदी का पूजन कर मंत्रोच्चार के साथ इंद्र स्वरूप पुजारियों ने भगवान पार्श्वनाथ को विराजमान कराया।मंदिर कमेटी के महामंत्री गौरव जैन उपवन व संजय गोल्डी सहित अन्य सदस्यों ने भूमि जागरण की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कर क्षेत्र एवं देश की आज्ञा ली तथा मंदिर निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने का संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.