Mainpuri News: पांच किमी. दौड़ में रविश यादव रहे विजेता
मैनपुरी, सितम्बर 10 -- Mainpuri News: तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला टाक कंझरा में गुरुवार को अमर शहीद रामाधार सिंह यादव की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक तेजप्रताप यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गुरुवार को आयोजित 5 किमी. दौड़ प्रतियोगिता में शिकोहाबाद के रविश यादव ने प्रथम स्थान, टूंडला के लाला पंडित ने द्वितीय व बनारस के चंदन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में बनारस की खुशबू ने प्रथम, शामली की नेहा ने द्वितीय व आजमगढ़ की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 बालिका वर्ग में शिवानी यादव प्रथम, मौसम आर्या द्वितीय व श्रेया यादव तृतीय स्थान पर रही। 400 बालक वर्ग में साहिल ने प्रथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.