Mainpuri News: पशुओं को खुरपका से बचाने को किया टीकाकरण
मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने को पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को पशु चिकित्साधीक्षक डा. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांवों व गौशालाओं में पशुओं का टीकाकरण किया गया। डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत नगला रघी, गोपालपुर, अकबरपुर, औंछा, ककरारा और कोसमा सहित विभिन्न गांवों में पशुओं को एफएमडी के टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक 3,000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक बीमारी है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया खुरपका मुंहपका टीकाकरण का अभियान शुभारंभ पशुपालकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.