Mainpuri News: परिक्रमा मार्ग और नाली से अतिक्रमण हटाने की मांग
मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: विकासखंड की ग्राम पंचायत इंदरपुर सुजानपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव के परिक्रमा मार्ग और नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। आरोप है कि गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने जबरन नाली और परिक्रमा मार्ग पर कब्जा कर रास्ता बाधित कर दिया है। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और आम ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से कब्जा हटाने की अपील की, लेकिन वे गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर परिक्रमा मार्ग व नाली को जल्द से जल्द कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.