Mainpuri News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने लगाई फांसी
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: थाना औंछा क्षेत्र स्थित ग्राम विक्रमपुर में एक दुखद घटना सामने आई। पत्नी के मायके चले जाने से व्यथित 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ग्राम विक्रमपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र विनोद कुमार घर पर अकेला था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय पूर्व मायके चली गई थी, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रहा था। इसी आघात के चलते धर्मवीर ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.