मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: कस्बा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नाराज पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को नहर में कूदते देख पति भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जनपद फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार अपनी पत्नी बीना के साथ कस्बा में किराए के मकान में रहता है। उसकी ससुराल थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी में है। बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर बीना कस्बा से गुजर रही नहर में कूद गई। नहर में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पति पुष्पेंद्र भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। वहीं मौके पर पहुंचे ल...