Mainpuri News: पति के देहांत के बाद विधवा को कर रहे परेशान
मैनपुरी, जुलाई 11 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी एक विधवा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है कि उसके पति का देहांत कुछ समय पहले हो चुका है। पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजन उसके साथ आए दिन गाली गलौज, मारपीट कर घर से निकलने की धमकी दे रहे हैं। उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विधवा की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी बबीता चौहान पत्नी गोविंद सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके पति की 20 जून को देहांत हो गया। देहांत के बाद परिवार के ही लोकेंद्र, बंटू, भोजराज, अंशु, शानू, पुत्रगण जितेंद्र सिंह, ममता पत्नी जीतू, राधा पत्नी बंटू, नीलम देवी पत्नी भोजराज ने उसके साथ मारपीट कर घर में ताला डाल दिया। कह रहे हैं कि उसे घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.