Mainpuri News: पटाखा दुकानों पर एसडीएम, सीओ ने परखे सुरक्षा मानक
मैनपुरी, सितम्बर 7 -- Mainpuri News: प्रदेश में हुए हालिया पटाखा विस्फोटों के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को एसडीएम पीयूष जायसवाल और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी ने नगर में स्थित पटाखा दुकानों और भंडारण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच टीम ने नरसिंहपुर मार्ग स्थित अख्तर हुसैन तथा मैनपुरी रोड स्थित शकील अंसारी की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से पटाखा बिक्री व भंडारण के लाइसेंस की वैधता और तय शर्तों के पालन की जांच की गई। दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की मौजूदगी व उनकी क्रियाशीलता को देखा गया। पटाखों का स्टॉक आवासीय क्षेत्रों से निर्धारित दूरी पर है या नहीं, और तय सीमा से अधिक पटाखा तो नहीं रखा गया है, इसका सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.