Mainpuri News: पटरी पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की मौत
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा बरौली के निकट रेलवे लाइन पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। मृतका धान की रोपाई करने के लिए परिवार के लोगों के पास खेतों पर जा रही थी। उसी समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना सोमवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा बरौली निवासी 15 वर्षीय दिव्यांशी पुत्री रामकिशोर साइकिल से गांव के निकट ही स्थित खेतों पर जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक पैसेंजर ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य धान की रोपाई करने खेतों पर आ गए थे। वह साइकिल से बाद में आ रही थी। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.