मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: डीसीएम में धान के भूसे में छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 202 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। यह शराब तस्करी करके मैनपुरी होकर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब की कीमत 14 लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाग निकला। बुधवार को एसपी सिटी अरुण कुमार ने इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेवर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेवर होकर अवैध शराब तस्करी करके ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मझोला नहर पुल के निकट घेराबंदी करके डीसीएम को पकड़ लिया। तलाशी में डीसीएम के अंदर मैकडॉनल्ड ब्रांड की 202 पेटी अवैध शराब बरामद कर ली गई। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर फलकूराम पुत्र दीवान चंद्र निवासी सोनाली रोड चनीबाग, पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार क...