Mainpuri News: पंखा निकालते समय किशोर को लगा करंट, मौत
मैनपुरी, जुलाई 28 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोवर्धन में एक मकान में टाइल पत्थर का काम करते समय पंखे से किशोर को करंट लग गया। जब तक साथी युवक उसके पास पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जनपद आगरा के देवरी रोहिता निवासी 17 वर्षीय राज पुत्र डालचंद्र अपने परिवार के भाई के साथ बीते चार जुलाई को मैनपुरी में टाइल पत्थर लगाने का कार्य करने आया था। ये लोग शहर के नगला गोवर्धन लोकप्रिया वस्त्र भंडार वाली गली में स्थित एक मकान में टाइल पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के लगभग सभी युवक ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे। तभी गर्मी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.